अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
एचएसईबी वर्कर यूनियन (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) से जुड़े कर्मचारी उस समय उखड़ गए जब बिजली बोर्ड के अधिकारी ने उनकी मांगें नहीं मानी। जिसके बाद यूनियन के खंड प्रधान श्रीचंद की अध्यक्षता में एसडीओ कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर कर्मचारियों ने धरना शुरू कर अधिकारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया और कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रामधारी ने की। श्रीचंद ने कहा कि एक सप्ताह पहले बैठक की गई थी, जिसमें कर्मचारियों ने अधिकारी पर मांगे नहीं मानने के आरोप लगाए थे और अधिकारी को मांगे पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई और बृहस्पतिवार के दिन अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।