अमर उजाला ब्यूरो
निगदू।
रायसन गांव के ग्राम सचिवालय में वीरवार को कृषि विभाग की ओर से किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर सिंह पन्नू ने की। शिविर में किसानों को धान की सीधी बिजाई करके पानी की बचत करने और अधिक मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया।
कृषि विकास अधिकारी डॉ. चतरपाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक किया और किसानों को बताया कि वे 31 जुलाई तक अपनी धान की फसल का बीमा करवा लें। खंड कृषि विकास अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न स्कीमों के बारे में किसानों को अवगत करवाया। फसल की बीमारियों के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर महिपाल, ईशम सिंह, सतपाल, अंग्रेज, राम सिंह, महेंद्र राणा, धर्मपाल, जोगिंद्र, लाभ सिंह, पीतांबर आदि किसान मौजूद थे।