फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भीडंत में दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के संधीर रोड पर राकशी नहर के समीप गुरुवार देर रात को दो बाइक सवारों की आपसी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। तीनों युवक संधीर गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार रात को गौरव शर्मा और अमित वासी संधीर बाइक पर सवार होकर गांव संधीर से नीलोखेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राकशी नगर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दिनेश के साथ टक्कर हो गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। बुटाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नागरिक अस्पताल नीलोखेड़ी पहुंचाया। जहां से दिनेश (24) और अमित (26) की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे युवक गौरव शर्मा (23) का उपचार अस्पताल में चल रहा है। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक सवार युवकों ने नहीं लगाया था हेलमेट
बुटाना थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद इनकी बच सकती थी। उन्होंने बाइक चालकों से आवाह्न किया कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें