फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडियों में पिछले साल के मुकाबले 12 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Tue, 18 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अनाज मंडी में रखी धान की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सीजन में मंडियों में धान की सरकारी खरीद की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इस बार जिले में पिछले साल से अधिक धान की खरीद हुई है। गतवर्ष जिले में 23.90 हजार मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। लेकिन इस बार यह आंकड़ा 35.48 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया। उधर, धान की उठान का भी हो चुकी है। अभी मंडी में किसान धान लेकर पहुंच रहे है और आढ़ती धान की खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने धान की एक अक्तूबर से धान की शुरू की थी 15 नवंबर को धान की सरकारी खरीद बंद हो गया। शनिवार को धान की खरीद पूरी होने पर जिले की सभी मंडियों के आकंड़े जारी किए गए। जिले में इस बार सभी मंडियों में 35486 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। जिसमें से 35482 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इस बार खरीद पिछले साल के मुकाबले अधिक रही। गतवर्ष 2024 में जिले में 23897 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।



-

किसानों को हुई परेशानी



रविवार को धान की सरकारी खरीद नहीं की गई। जिससे किसानों को समस्या हो रही है। किसानों को उनकी फसल का 110.5 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। किसान रामबीर, राममेहर और राजेंद्र ने बताया कि वह रविवार को सुबह ही मंडी में धान लेकर आए है लेकिन रविवार को धान की खरीद न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बताया गया है कि धान की सरकारी खरीद के लिए 15 नवंबर तक ही की जानी थी। इसके बाद प्राईवेट रेट पर ही धान की खरीद होगी। उन्होंने मंडी अधिकारियों से सरकारी खरीद करने की मांग की है।
विज्ञापन




मंडी में धान की खरीद का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। किसानों को सरकारी धान की खरीद के लिए 15 नवंबर तक का ही समय निर्धारित किया गया था। जिसके बाद मंडी में सरकारी खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन


आशा कुमारी सचिव मार्केट सचिव पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें