फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीटी शो में 1200 विद्यार्थियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जोरों पर चल रही 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर


करनाल। गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर बुधवार को पुलिस लाइन में रिहर्सल की गई। इसमें कई राजकीय स्कूलों के लगभग 1200 बच्चों ने पीटी शो की रिहर्सल की। डंबल व लेजियम के बच्चों ने भी जमकर अभ्यास किया। कनिका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। पुलिस, होमगार्ड तथा पीटी के बच्चों ने जमकर अभ्यास किया।
रिहर्सल के दौरान प्रथम व महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई ज्योति छौक्कर, हरियाणा पुलिस की दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई विपिन्न और तीसरी व होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई शमशेर ने किया। यह अभ्यास हरियाणा पुलिस के सीडीआई सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में संपूर्ण परेड का नेतृत्व आईपीएस हर्षित गोयल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीई बलवंत सिंह ने बताया कि वीरवार को फिर रिहर्सल होगी। इस दौरान दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, प्रकाश पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल और जिम्नास्टिक वर्ल्ड अकादमी के बच्चे देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न राजकीय स्कूलों की छात्राएं हरियाणवी नृत्य की रिहर्सल करेंगे। मौके पर शिक्षा विभाग से एईओ संगीता, अविनाश भारद्वाज, डीपीई रोशन लाल, विजय पाल तथा हरजिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें