फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के उत्पाद बनाकर आय बढ़ाएं महिलाएं : तीजो

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। पशु चिकित्सालय एवं विज्ञान विश्वविद्यालय के संयोजन में पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्कूल में पांच दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को पशुपालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। ब्लॉक समिति सदस्य तीजो देवी ने कहा कि महिलाएं अपने घर में रहकर ही पशुओं की देखरेख करें। वह उनके दूध से अनेक उत्पाद बनाकर बाजार में अच्छे दामों पर बेच परिवार की आय को बढ़ा सकती हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि पशुओं के बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। मौसम के हिसाब से किस प्रकार का और कितना चारा पशुओं के लिए उचित होता है इस बात का पूरा ज्ञान होना चाहिए। पशुपालन के लिए सरकार ने कौन-कौन सी योजनाएं चलाईं हैं और उनका फायदा वे किस प्रकार ले सकती हैं, इस बारे में उन्हें जानकारी दी। शिविर में डॉक्टर अनीता गागोली, डॉ. सुजोय व प्रवेश शर्मा शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें