फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 12 साल की वाश्वी कर रहीं जिले का नाम रोशन

Tue, 10 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी वाश्वी
विज्ञापन
करनाल। वाश्वी मात्र 12 साल की हैं। 36 किलो भार वर्ग में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। इससे उनके नाम एक रिकॉर्ड जुड़ चुका है। वह कम उम्र में राज्य स्तर पर खेलने वाली महिला पहलवान बन चुकी हैं।
विज्ञापन

कोच वजीर ने बताया कि वाश्वी भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट को आदर्श मानती हैं। पिछले 3 साल से कर्ण स्टेडियम में निरंतर कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने पहला पदक पहला पदक जिला स्तर की प्रतियोगिता में दिसंबर महीने में जीता था। उनका सपना ओलंपिक में जाकर अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
कोच ने बताया कि वाश्वी की सबसे बड़ी खूबी अभ्यास के प्रति अनुशासन और खेल के प्रति लगन है। वह हर प्रतियोगिता में काफी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। जिले में आयोजित होने वाले हर दंगल में भाग लेने की कोशिश करती हैं। पदक तो जीत ही रही हैं। उन्होंने बताया की कम उम्र में ही वाश्वी ने कुश्ती के कई दांवपेंच सीख लिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
वर्ष 2025 राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2025 राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता
2024 जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2024 राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें