फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एफएसएल निदेशक की कोठी के बाहर गार्ड रूम में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता के बुलाने की बात कहकर अंदर ले गया अज्ञात युवक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- जांच अधिकारी ने कहा- मेडिकल में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, स्कूल से लौटते समय वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी में एफएसएल के निदेशक की कोठी के साथ बने गार्ड रूम में 14 मई को अज्ञात युवक ने 12 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने स्कूल से आ रही लड़की को कहा कि वहां उसे उसके पापा बुला रहे हैं। आरोप है कि लड़की झांसे में आकर युवक के साथ चली गई। आरोपी दुष्कर्म के बाद वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की घर पहुंची। लड़की ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन लड़की के परेशान रहने पर परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद लड़की के पिता ने मधुबन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अभी पुलिस और कैमरे चेक कर रही है।

लड़की के पिता ने मधुबन थाने में दी शिकायत में बताया कि 14 मई को उनकी बेटी दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच एक अज्ञात लड़के ने उसे रोक लिया। आरोपी ने बेटी से कहा कि तेरे पापा बुला रहे हैं। बेटी ने कहा कि पापा तो पीपली काम करने गए हुए हैं। लड़के ने कहा नहीं, वे यहीं है फिर बेटी आरोपी के साथ चली गई। आरोपी बेटी को मधुबन में मोक्ष पार्क के पास एक ऑफिसर की कोठी के बाहर गार्ड रूम में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद माैके से भाग गया। मधुबन थाना पुलिस की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिखाई दिया युवक

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जिस दाैरान दुष्कर्म होने की बात कही गई है गार्ड वहां से कुछ दूरी पर था। पुलिस ने वहां लगा एक सीसीटीवी कैमरा चेक किया है। अज्ञात आरोपी लड़की को पकड़े हुए दिखा है। वहीं लड़की का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अभी पुलिस और कैमरे चेक कर रही है। सोमवार को बाल कल्याण समिति दोबारा से लड़की की कांउसलिंग करवाएगी। पूरी जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें