फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला क्लर्क की हत्या का आरोपी शूटर पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
71....मौके पर मौजूद एसपी - फोटो : शतरंज में कृतिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-9 में बिजली निगम की क्लर्क एवं कर्मचारी यूनियन की प्रधान डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शूटर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कमर के नीचे दो गोली लगी है। वह कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव सलेमपुर का निवासी है।
रविवार देर रात कर्ण लेक से इंद्री रोड के बीच सीआईए-1 टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल हालत में आरोपी को करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी विकास को कोर्ट ने पहले भी हत्या के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। वह पेरोल पर आया था। आरोपी ने डिंपल की हत्या क्यों की, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
आरोपी ने महिला कर्मचारी की शुक्रवार दोपहर घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या की की थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
लोकेशन मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी : पुलिस के अनुसार सीआईए-1 को आरोपी विकास की लोकेशन मिलने के बाद टीम ने इंद्री रोड पर कर्ण लेक से इंद्री की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए।
डीएसपी राजीव ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां आरोपी को कमर से नीचे लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी के मुताबिक आरोपी विकास को कोर्ट ने पहले भी हत्या के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। इस दौरान वह पेरोल पर आया था। आरोपी ने डिंपल अरोड़ा की हत्या क्यों की, इसकी वजह जानने के लिए फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

71....मौके पर मौजूद एसपी- फोटो : शतरंज में कृतिका ने मारी बाजी

71....मौके पर मौजूद एसपी- फोटो : शतरंज में कृतिका ने मारी बाजी

71....मौके पर मौजूद एसपी- फोटो : शतरंज में कृतिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें