फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट गांव डाचर निवासी रणजीत सिंह ने पेट्रोल पंप कर्मी राजेश कुमार को दो माह में उसके बेटे का वीजा लगवाने का झांसा दिया था। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने पर रुपये वापस मांगे तो धमकी दी। शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव भैणी कलां निवासी एवं पेट्रोल पंप कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि सितंबर, 2024 में उनकी मुलाकात गांव डाचर निवासी रणजीत सिंह से हुई थी। उसने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताया। कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलवाता है। उन्होंने अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने की इच्छा जताई। इस पर आरोपी से 15.50 लाख रुपये में बात तय हुई। उसने भरोसा दिया कि दो माह में काम हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपनी जमा-पूंजी और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपी को अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख रुपये बेटे का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज दिए। इसके बाद आरोपी वीजा बंद होने की कहते हुए टालने लगा। बार-बार वादाखिलाफी के बाद उन्होंने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में आरोपी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की और दोनों पक्षों में 10.50 लाख रुपये लौटाने पर समझौता हुआ।
आरोपी ने 17 जुलाई को लिखित में इकरारनामा दिया कि वह 30 अगस्त तक पूरी राशि लौटा देगा। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। अब जब उसे कॉल किया तो धमकी दी कि न तो वीजा लगेगा और न ही पैसा लौटाएगा। जांच अधिकारी सुखविंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन





बदमाशों से संबंध की दी धमकीराजेश के अनुसार आरोपी ने कहा कि जो करना है कर लो, हमारे कई बदमाशों से संबंध हैं, जान से मार दूंगा और तुम्हारे खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दूंगा। आरोपी के इस व्यवहार से उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से बहुत परेशान है। अब आरोपी विदेश भागने की फिराक में है, इसलिए उसका पासपोर्ट जब्त किया जाए और विदेश जाने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें