फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एमआईएस पोर्टल पर 11वीं के छात्र घर बैठे चुनेंगे विषय

Fri, 03 Apr 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस बार विषय चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। छात्र एमआईएस पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के विषय घर बैठे ही चुन सकेंगे। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए स्कूल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी, रोहताश वर्मा ने बताया कि छात्र मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स स्ट्रीम में से चयन कर पाएंगे। फिजिकल एजुकेशन को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनने का विकल्प भी दिया गया है। एमआईएस पोर्टल पर हर विषय का विस्तृत परिचय, मुख्य टॉपिक्स, पढ़ाई का स्तर और उससे जुड़े संभावित करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी, जिससे छात्र विषय को समझकर निर्णय ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें