फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने अनुशासित मेरे बच्चों को अनुशासनहीनता का नोटिस दे रहे हो, मां होने के नाते मुझे तकलीफ होती है : नैना चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। डबवाली इनेलो विधायिका नैना चौटाला ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 लोग इनेलो को दीमक की तरह खा रहे हैं। उनके बेटे अनुशासन में होते हुए भी उनको अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया जा रहा है। एक मां होने के नाते मुझे इस बात की तकलीफ है। पार्टी के लिए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 40 साल सेवा की, 600 किलोमीटर चेतना यात्रा निकाली, लेकिन कभी भी सीएम पद नहीं मांगा। आज मात्र चार साल में ही किसी को सीएम पद भूख हो गई।
अभय चौटाला का नाम लिए बगैर उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जब वे लोग आप के बीच में आएं तो उन्हें सबक जरूर सिखाना। उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद इनेलो नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला जेल से बाहर आएंगे, उनके बाहर आने के बाद दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला रविवार को गांव गगसीना में गांव के सरपंच और इनेलो नेता जगरूप संधू की ओर से आयोजित हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। उनके गांव में पहुंचने पर महिलाओं गांव के सरपंच जगरूप संधू ने उनको स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या रैली में नारे लगाना गुनाह है और इस गुनाह के चलते पार्टी मेहनतकश कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला जा रहा है। उन्होंने अपने दोनों बेटों की वकालत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में किसी को अभद्र शब्द तक नहीं कहा और उनको पार्टी के कुछ नेताओं ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर नोटिस थमा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 15 लोग सत्ता की भूख में इनेलो का माहौल खराब कर रहे हैं और पार्टी को नुकसान हो सकता है। पार्टी ने माहौल खराब करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के राज में हर वर्ग परेशान हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी सरकार ने चुनावों में जो वादे किए था, वे आज तक पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में इनेलो की सरकार बनती है, तो महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके रोजगार के लिए लघु उद्योग लगाए जाएंगे। बुजुर्गों को प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। किसानों के ट्यूबवेलों के बिल माफ होंगे तथा घरों में बिल आधे किए जाएंगे। इसी प्रकार उन्होंने कई और लुभावने वायदे भी किए।
विज्ञापन


भावुक हुई नैना चौटाला
इनेलो नेता जगरूप संधू और अन्य नेताओं ने चौटाला परिवार में चल रहे घमासान को लेकर धर्म व अधर्म की लड़ाई को करार देते हुए कहा कि वे इस लड़ाई में सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ हैं। विधायक नैना चौटाला सभा में एक बार भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि मेरे कलेजे के टुकड़ों को मान-सम्मान जनता के हाथों में है। इसको बरकरार रखना वह आपका फर्ज बनता है। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाणा, इनेलो नेता रामदयाल बलड़ी, परम दयाल कुंजपुरा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक रमेश खटक, जिलाध्यक्ष प्रकाशकौर, राजपाल कैमला, नरेश फोर आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें