फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की जानी समस्याएं, निकाले समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या के बाद से जजों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की समस्याएं जानने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा कर्मचारियों से एक-एक करके समस्याएं जानी गईं। साथ ही समस्याओं के समाधान भी निकाले गए। लघु सचिवालय के सभागार में जजों की सुरक्षा में तैनात 40 सुरक्षाकर्मियों के अलावा डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सैनी, जिला पुलिस की भलाई शाखा के इंचार्ज निरीक्षक सुभाष कुमार, प्रबंधक महिला थाना करनाल निरीक्षक पवना देवी और केसीजीएमसी से मनोरोग विशेषज्ञ हवा सिंह भी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान सभी सुरक्षाकर्मियों से उनकी तैनाती के बारे में और तैनाती पर किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में बातचीत की गई। इसके अतिरिक्त, सभी सुरक्षाकर्मियों की पारिवारिक व अन्य समस्याओं के बारे में भी उनसे जाना गया। वहां पर मौजूद मनोरोग विशेषज्ञ हवा सिंह ने गंभीरता से सभी की बातचीत सुनीं और अलग-अलग परिस्थितियों के समय अपने दिमाग पर नियंत्रण बनाए रखने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों द्वारा कुछ छोटी-छोटी समस्याएं भी जाहिर की गईं, जिनके बारे में उन्हें सुझाव देकर उनके हल निकाले गए। इस संबंध में उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीजीपी हरियाणा के आदेशों अनुसार जिला पुलिस कप्तान द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसके द्वारा आज जजों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ एक मीटिंग की गई और उनकी तैनाती, पारिवारिक व निजी समस्याओं के बारे में जाना गया। लगभग सभी सुरक्षाकर्मी अपनी तैनाती से पूरी तरह संतुष्ट हैं, कुछ छोटी-छोटी बातें सामने आई हैं, जिनका हल भी उन्हें बताया गया है। इसके अलावा, इन छोटी-छोटी बातों या समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष भी रखा जाएगा, ताकि इनको भी पूरी तरह से खत्म किया जा सके। सुरक्षा कर्मियों के साथ इस प्रकार की गोष्ठी भविष्य में भी निरंतर की जाती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें