फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय में सर्वाधिक सेवाएं देने और हरपथ में 4 स्टार हासिल करने वाला करनाल बना प्रदेश का मॉडल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अंत्योदय सरल प्लेटफार्म लांच किया था। इसके माध्यम से नागरिकों को सरकार के विभिन्न विभागों की करीब 400 सेवाएं और योजनाएं एक ही एकीकृत प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। करनाल जिले में जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में खोले गए सरल केंद्र मेें अब तक करीब 4200 नागरिक सरल पोर्टल का लाभ उठा चुके हैं। यह जानकारी डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में डिजिटल हरियाणा कार्यशाला में दी। वर्कशॉप में मुख्यमंत्री कार्यालय के डिजिटल प्रकोष्ठ से आए प्रतिनिधि ने सरल पोर्टल और हरपथ एप से जुड़ी जानकारी देते हुए अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान किया। वर्कशॉप में डीसी ने कहा कि पारदर्शिता लाने और मैन्युअल कामकाज बंद करने के लिए सरकार की ओर से की गई यह एक खास पहल है और नागरिकों के लिए एक सहूलियत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में करनाल में एक अंत्योदय भवन और एक सरल केंद्र, शेष असंध, घरौंडा, इंद्री और नीलोखेड़ी में अंत्योदय सरल केंद्र चल रहे हैं और लोग इनका लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्कशॉप में हरपथ एप पर नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का सही समय पर निवारण के लिए पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के इंजीनियर्स के साथ चर्चा की गई। शिकायतों के निवारण, उनके अपलोडिंग के कमेंट्स को लेकर इन विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से आए प्रतिनिधि से दर्जनों सवाल पूछे और उनका समाधान करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि ने हरपथ एप में करनाल को प्रदेशभर में सर्वाधिक 4 स्टार हासिल करने के लिए बधाई दी और कहा कि इस मॉडल को प्रदेश के दूसरे जिलों में भी लागू करेंगे। हरपथ एप के प्रयोग के द्वारा एक आम आदमी सड़कों की समस्याओं का निवारण करवा सकता है। डीसी ने प्रतिनिधि के सामने इसे ओर बेहतर बनाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव दिए। डीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि हरपथ एप से सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वे शिकायत की प्राप्ति के बाद एक सप्ताह में उस पर कार्रवाई अमल में लाएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी साक्षी व सिंदूजा उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें