फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म।ंदिर के सामने गुरुद्वारे में नहीं जाने पर सिख युवकों ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, फायब्रिगेड की गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल (निसिंग)। तीर्थ स्थलों का दौरा करने आए मुख्यमंत्री मनोहरलाल जब निसिंग के गुरुद्वारा रोड़ी साहिब व डाचर के गुरुद्वारा राज करेगा, खालसा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं पहुंचे तो सिख समाज के लोग उग्र हो गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ हंगामा किया और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके साथ ही मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के शीशे लाठी डंडों से तोड़ दिए। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिलेभर के धार्मिक दौरे पर निकले थे। इसके लिए पहले से ही प्रशासन द्वारा रूट प्लान तैयार किया गया था। इसके तहत दोपहर एक बजे गांव डाचर के दक्क्षेशवर तीर्थ व गुरुद्वारा में दौरा तय था। दोपहर को सीएम ने तीर्थ का मुआयना तो किया, लेकिन तीर्थ के ही सामने स्थित गुरुद्वारे में नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि डाचर गांव के गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरेवाला की तस्वीर लगी थी, इसके कारण सीआईडी ने जब ये रिपोर्ट दी तो संभावित विवाद को देखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस पर सिख समाज के लोग नाराज हो गए। सीएम के जाने के बाद लोग उग्र हो गए और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने लाठी डंडों और पथराव कर वहां पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत किया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस तोड़फोड़ के मामले की जांच कर रही है।

समाज के लोगों में रोष, जानबूझकर रद्द किये कार्यक्रम
इस बारे में गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के प्रधान ज्ञानी गुरदीप सिंह व डाचर गुरुद्वारा प्रधान जनपाल सिंह ने सीएम की इस दौरे में सिक्खों की अवहलेना करने से भारी रोष है। सिख समुदाय का यह भी कहना है कि भाजपा के युवा के प्रदेश महामंत्री जनक पोपली के कहने पर गुरुद्वारा रोड़ी साहिब की कमेटी ने कार्यक्रम लिया था, लेकिन सीएम गुरूद्वारा में नहीं पहुंचे। इसी तरह गुरुद्वारा डाचर में भी सीएम के नहीं पहुंचने से भारी रोष है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर अधिक गुस्सा है कि सीएम ने जानबुझ कर ये दोनों कार्यक्रम रद्द किए हैं, जबकि पूरी प्रशासनिक जांच की कारवाई दोनों गुरुद्वारों में की जा चुकी थी। इस मौके पर निसिंग के सिक्ख समाज के लोगों में कुलदीप सिंह बबबर, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह, मलूक सिंह, मांगा सिंह लागर, गुलजार सिंह, डाचर से गुरुद्वारा कमेटी सचिव हरजिंद्र सिंह, महल सिंह, डा. बलदेव सिंह बरियार, परमजीत प्यौंत, सुखदेव सिंह, लखविंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, बलवीर सिंह, गुलजार सिंह, कशमीर सिंह, जितेंद्र सिंह गोबिदगढ़, रघुवीर सिंह, हरभजन सिंह, बाबा बलवीर सिंह व विक्रम जीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसी नेता को किया काबू (46)
असंध। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विरोध की तयारी कर रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पूनिया को सुबह ही उनके करनाल रोड स्थित कार्यालय से करनाल सीआईए की टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा, सालवन चौक पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने की कोशिश में थे कि पुलिस ने उन्हें पता चलते ही काबू कर लिया। इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों के आदेशों के बाद सालवन चौक पर मुख्यमंत्री दौरे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसी भी वाहन को बिना तलासी के गुजरने नहीं दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चका चांद नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें