फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के गोद लिये गांव रायसन में चोरों को पकड़ने की कोशिश, युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू (करनाल)। डीसी द्वारा गोद लिए गांव रायसन में सोलर प्लेट के साथ रखी बैटरी चुराने आए चोरों ने शोर मचाने और उनको पकड़ने की कोशिश करने वाले गांव के एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। घटनाक्रम के अनुसार, गांव रायसन में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के बीच में पंचायत द्वारा लगाई गई सोलर प्लेट के साथ रखी बैटरी को चुराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान, गांव का युवक प्रदीप कुमार (35) अपने घर से खाना खाकर अपने बाड़े में आ रहा था तो उसने देखा की आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई सोलर प्लांट पर रखी बैटरी को चुराने के लिए दो चोर कोशिश कर रहे थे। प्रदीप कुमार ने शोर मचाते हुए उनको पकड़ने की कोशिश की। प्रदीप ने एक चोर को पकड़ में लिया तो दूसरे चोर ने पिस्तौल निकाल कर प्रदीप पर फायरिंग की। इस पर गोली प्रदीप की गर्दन के पास लगी। गोली मारते ही दोनों अज्ञात युवक गांव कारसा डोड की ओर पैदल भाग निकले।
विज्ञापन

पास में मौजूद गांव के लोगों ने गोली की आवाज सुनते ही घर से बाहर सड़क पर आकर देखा तो प्रदीप घायल अवस्था में पड़ा मिला। घायल प्रदीप को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में ले जाया गया। प्रदीप की ज्यादा गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया। सूचना मिलते ही निगदू पुलिस चौकी के इंचार्ज राकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। प्रदीप के चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश आदि नहीं है। अज्ञात चोरों ने प्रदीप की गर्दन के पास गोली मारी थी, लेकिन वह गोली उसके शरीर में फेफड़ों के पास एक नाली में फंसी हुई है। प्रदीप की हालत अभी नाजुक है।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने किया मुआयना
मंगलवार को सुबह एफएसएल की टीम और थाना बुटाना के एसएचओ बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए और चोरों को ढूंढने के लिए छानबीन शुरू की। गांव में रात्रि शुरू होने पर चोरों की घटना द्वारा गोली मारने की बात को लेकर आस-पास के गांवों में सनसनी फैली हुई है। वहीं, गांव रायसन के लोगों का कहना है कि जिला उपायुक्त द्वारा गोद लिए गांव में सीसीटीवी और अन्य पुख्ता इंतजाम करवाने चाहिए, ताकि लूटपाट और चोरी जैसी घटनाओं पर जल्दी से काबू पाया जा सके। वारदात को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ रोष भी जाहिर किया। ग्रामीणों ने मांग की जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें