फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलोलपुर तीर्थय पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर फिर उपजा झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहलोलपुर तीथछ़ र पुराने जमीनी विवाद को लेकर फिर उपजा झगड़ा
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएचओ निसिंग व डीएसपी असंध ने दोनों पक्षों को समझाकर किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। गांव बहलोलपुर स्थित पाराशर तीर्थ की जमीन पर कब्जे को लेकर संतों व ग्रामीणों के बीच प्रशासन की रोक के बावजूद भी शुक्रवार को उस समय फिर से झगड़ा हो गया, जब दूसरा पक्ष ने ट्रैक्टर से तीर्थ की जमीन की जुताई करने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही एसएचओ निसिंग व डीएसपी असंध ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के लिए थाना निंसिंग बुलाया गया। डीएसपी असंध ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की गई। थाना निसिंग पहुंचे मंहत छोटूनाथ, भले गिरी, प्रीतम गिरी, आत्मनंद गिरी, सोमेश्वर गिरी, गणेश गिरी, एकादशी गिरी, कृष्ण बस्तली, विनोद राणा गोंदर, प्रदीप गिरी, गोशाला संचालक गोपाल गोस्वामी, निसिंग गोशाला प्रधान सुशील सिंगला, यशकरण राणा गोंदर, प्रदीप गिरी सहित अन्य का आरोप है कि दूसरे पक्ष के सुखा सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने तीर्थ के कब्जे वाली जमीन की ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे। प्रशासन के रोक के बावजूद भी ये तीर्थ की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। संत पख के लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिस की इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने संतों पर लाठियों व ईंटों से हमला बोल दिया। इससे कई संतों को चोटें आई।
विज्ञापन

कब्जा नहीं छुड़वाया तो करेंगे संत करेंगे अनशन
संतों ने चेताया है कि प्रशासन ने तीर्थ की जमीन निशानदेही देकर कब्जा मुक्त नहीं करवाया तो पूरे देश संत बुलाकर अनशन करने को मजबूर होना पडे़गा। संतों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासनिक व राजनैतिक लोगों की मिली भक्त से ये लोग तीर्थ की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं होने दे रहे हैं। इन लोगों वजह से ही यह सब खेल खेला जा रहा है। संतों का कहना है कि तीर्थ की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार है। उनका यह भी कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से तीर्थ की जमीन को इन लोगों से कब्जा मुक्त नहीं करवाया तो हरयिाणा की गोशालाओं की गायों को लाकर तीर्थ की जमीन पर छोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में डीएसपी असंध दलबीर सिंह कहना है कि दोनों पक्षों से थाना निसिंग में बात करके बताया कि बुधवार को एसडीएम करनाल के सामने दोनों पक्षों की बात रखी जाएगी। जमीन तीर्थ की है या दूसरे पक्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें