फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीटर वार के बाद मनोहर के जिले में दहाड़ेंगे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ट्वीटर वार के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मनो के जिले में ही दहाड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक 17 नवंबर को करनाल के गांव बाल पबाना में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह गांव के सरकारी अस्पताल का दौरा भी करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद केजरीवाल का सीएम के जिले में आना काफी अहम माना जा रहा है। सोमवार को आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने नमस्ते चौक स्थित होटल उमंग में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल तो बुलाने के बाद भी दिल्ली गए नहीं। इसलिए अब केजरीवाल उनके जिले में ही आकर उन्हें आईना दिखाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जमकर निशाना साधा, कहा कि सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक तो हल्ला क्लीनिक हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली आने का खुला निमंत्रण दिया था, लेकिन वह नहीं गए। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल खुद करनाल के गांव में आ रहे हैं। नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हरियाणा में कुछ नहीं हुआ। सरकार ने जो अस्पताल बनाए हैं वह सफेद हाथी बन चुके हैं।
विज्ञापन


इनेलो को बताया भाजपा की बी टीम
नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांड के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए आज लोग सरकार से नाराज हैं। अब आप को लोग नए विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सभी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने देख लिया है। नवीन ने इनेलो पर भी निशाना साधा। कहा कि इनेलो की दुकान बंद हो चुकी है। पार्टी कभी भी एक परिवार से नहीं चलती। यह भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही थी। इसे खुद चौटाला परिवार ने ही मान लिया है। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो एक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें