अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में सांस्कृतिक व पारंपरिक चीजों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 5 अक्टूबर से कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सरकारी स्कूलों के पढ़ने वाले बच्चों की क्षमता व छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने कर सामने आएगी। इस फेस्ट में राजकीय विद्यालय, आरोही व केजीबीवी विद्यालयों की कक्षा 5वीं से 8वीं व 9वीं से 12वीं के प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस कल्चरल फेस्ट के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सभी डीईओ व डीईईओ को पत्र जारी कर निशा निर्देश दे दिए हैं। इस फेस्ट में खंड व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को कैश इनाम दिया जाएगा। इस फेस्ट में विजेताओं
70 लाख 21 हजार रुपए होंगे खर्च, हर ब्लॉक के लिए 59 हजार रुपए जारी
शिक्षा विभाग की ओेर से इस कल्चरल फेस्ट पर 70 लाख 21 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में 119 ब्लॉक हैं, हर ब्लॉक के लिए 59 हजार रुपए जारी किए गए हैं। इस राशि में पुरस्कार के तौर पर 16200 रुपये, रिफ्रेशमेंट व अन्य खर्च के लिए 40800 रुपये, इमरजेंसी सेवाओं के लिए 2 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पुरस्कार की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में डाली जाएगी। अहम बात ये है कि 5 से 8 कक्षा के विद्यार्थियों की पुरस्कार की राशि का भुगतान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की राशि का भुगतान जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।
खंड व जिला स्तर पर होगा आयोजन
विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक कल्चरल-फेस्ट 2018 के तहत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम खंड व जिला स्तर पर आयोजित होंगे। खंड स्तर पर आयोजन 5 से 10 अक्तूबर व जिला स्तर पर 27 से 28 अक्तूबर को किया जाएगा। खंड स्तर के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाने की जिम्मेवारी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेवारी जिला शिक्षा अधिकारी की रहेगी। खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। जिसका चयन संबंधित खंड के बीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से परामर्श कर करेंगे।
कल्चरल फेस्ट के दौरान ये होंगे कार्यक्रम
शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे कल्चरल फेस्ट-2018 के दौरान विद्यार्थी अलग-अलग पांच प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फॉक डांस, जिसमें सोलो व ग्रुप डांस होगा। म्यूजिक में सोलो रागिनी व ग्रुप फोक सांग। स्किट व शॉर्ट प्ले। सांझी व क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को कैश इनाम नहीं मिलेगा। बाकी सभी प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को इनाम दिया जाएगा।
खंडस्तर पर विजेताओं को दिया जाएगा इनाम
इवेंट : प्रथम : द्वितीय : तृतीय
फॉक डांस ग्रुप : 2000 : 1600 : 800
फॉक डांस सोलो 500 300 : 200
म्यूजिक ग्रुप : 2000 : 1600 : 800
रागनी : 500 : 300 : 200
सांझी : 500 : 300 : 200
स्कीट, शॉट प्ले : 2000 : 1600 : 800
वर्जन
शिक्षा विभाग के निर्देश पर कल्चर फेस्ट 2018 का आयोजन 5 अक्तूबर से कराया जा रहा। इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी को कैश इनाम दिया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -ईश्वर सिंह मान, डीईओ करनाल।