फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला और जिला प्रशासन की परीक्षा आज, जीटी रोड और रेलवे ट्रैक पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेरा प्रमुख के बारे में फैसले के मद्देनजर डीसी व एसपी ने संभाली कमान
विज्ञापन

- गांवों में ठिकरी पहरा लगाने के आदेश, शांति बनाए रखने की अपील
फोटो संख्या 12 से 16 तक
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
डेरा प्रमुख के बारे में शुक्रवार को आने वाले न्यायालय के फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध कर लिए गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर जिलेभर में अलर्ट जारी किया है। साथ ही सुरक्षा के लिए जिलेभर में आठ कंपनियां तैनात की गई है। डीसी व एसपी खुद सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रहे हैं और दोनों ने कमान संभाल रखी है। जिला प्रशासन का मुख्य फोकस रेलवे व जीटी रोड पर है, ताकि यहां पर कोई अवरोध न करे। पूरे मामले को लेकर 14 ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए गए हैं। डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक व पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा गांव में ठीकरी पहरे के आदेश भी जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायतों और नगर पार्षदों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सहयोग देने की अपील की गई है। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं के साथ सभी लोगों से अपील की कि वे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे चूंकि डेरा अनुयायियों की आड़ में कोई अन्य व्यक्ति भी शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर सकता है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, आने-जाने वाले वाहनों की निरंतर चैकिंग की जा रही है। डीसी और एसपी ने अपनी टीम के साथ वीरवार को घरौंडा, कोहंड, करनाल, तरावड़ी, नीलोखेड़ी और इन्द्री क्षेत्रों का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
------------------
बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
करनाल। जिलाधीश डा. आदित्य दहिया ने आपराधिक अधिनियम 1973 की धारा 144 के अंतर्गत 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा के मुखिया के मामले में फैसले के दृष्टिगत जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए है। जिलाधीश ने यह आदेश सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में जारी किए है। आदेशों के तहत सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएससी स्कूल, कॉलेज 25 अगस्त को बंद रहेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को इन आदेशों की दृढ़ता से पालना करवाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। आदेशों की अनुपालना ना करने वाले दोषी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ------------------
विज्ञापन

खुले रहेंगे बाजार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
करनाल। उपायुक्त डा. आदित्य दहिया ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं को शुक्रवार को बंद रखने के आदेश जारी किये जा चुके हैं, लेकिन सभी सरकारी कार्यालय तथा बाजार खुले रहेंगे, अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है ताकि आमजनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी विभागों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गए है कि वे अपने-अपने कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
------------------
लोकल बस सेवा रहेगी जारी
बस सेवा से संबंधित एक सवाल के जवाब में उपायुक्त ने कहा कि करनाल में लोकल बस सेवा जारी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी बसें अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त सामान्य बस अड्डा करनाल और असंध में खड़ी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है, संबंधित स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी सरकारी अस्पताल नियमित रूप से खुले रहेंगे और डाक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित पूछे गए एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जनता सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 100 नम्बर पर सम्पर्क कर सकती है। यह नंबर 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।
--------------------
लोगों को डरने की जरूरत नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने कहा कि प्रशासन द्वारा हर परिस्थिति से निपटने का पूरा इंतजाम किया गया है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जिला की पीस कमेटियों के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई है, इसके अलावा पुलिस व सुरक्षा बल की प्लाटूनों के साथ जिला के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में 11 नाके लगाए गए है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम की स्थिति से बचाव हेतु बसताड़ा टोल के पास और नीलोखेड़ी के पास मुख्य रूप से दो अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। इसके साथ ही यूपी की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

--------------------------------
तरावड़ी व घरौंडा में निकाला फ्लैग मार्च
तरावड़ी। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अदालत में पेशी को लेकर तरावड़ी पुलिस अलर्ट है। तरावड़ी पुलिस के आलाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस जवान की टुकड़ियों ने आज तरावड़ी शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फैसले की स्थिति में तरावड़ी पुलिस ने सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए है। आज पुलिस ने शहर भर में विभिन्न स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इसमें सुरक्षा बल समेत अन्य जवान मौजूद रहे। तरावड़ी थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि बी.डी.पी.ओ सुनहैरा सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। वहीं, घरौंडा में शांति व कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रही, इसके लिए एसडीएम व डीएसपी की अगुवाई में शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें