फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने को रिटायर्ड कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने को रिटायर्ड कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने को लेकर राजीव गांधी विद्युत सदन के सामने धरना दिया। धरने में जिलेभर से रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद अधीक्षक अभियंता को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान सियानंद परोचा ने की और संचालन सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। दुलीचंद चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सातवां वेतन आयोग सभी विभागों में एक साथ लागू नहीं किया। यह सरासर गलत है। रिटायर्ड कर्मचारियों को एक माह के भीतर सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की बात कही गई थी, लेकिन यह अवधि छह जून को समाप्त हो गई और कोई लाभ नहीं दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कमेटी से सचिव बाबू खान और राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह रावत ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मुख्य मांगों में हरियाणा प्रदेश के बोर्ड निगम, कार्पोरेशन, विश्वविद्यालय, नगरपालिकाओं, स्वायशासी संस्थाओं, स्थानीय निकायों से रिटायर्ड कर्मचारियों पर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। इस अवसर पर वीरभान बिडलान, अशोक परोचा, रमेश दादूपुर, भोपाल चिगांरिया, सौंकार सिंह, धनीराम, विजय कांबोज, बाबू खान, धीरज सिंह रावत, जसमेर कांबोज, जयभगवान शर्मा, सुरेश रसीन, प्रीतम सिंह, अनिल, शमशेर जेलदार, ओमप्रकाश सिहमार, सुशील गुर्जर, रोशनलाल गुप्ता, बाबूराम, जोगिंद्र फोर, पे्रमचंद तोमर, सैंसरपाल, सोहन लाल, राजा राम, काका राम व पुन्ना राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें