फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। पनौड़ी रोड पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक बिजली के खंबे से जा टकराई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीक सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से उसे करनाल सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को लगभग सवा तीन बजे गढीखजूर निवासी सोनू (21) पुत्र सुंदर सिंह अपने चचेर भाई विशु (19) पुत्र महेंद्र सिंह के साथ घरौंडा से गढीखजूर की ओर जा रहा था, तो जैसे ही बाइक सवार पनौड़ी रोड पर एक राइस मिल के नजदीक पहुंचा, तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक बिजली के खंबे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक सोनू ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विशु को डॉक्टरों ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि पनौड़ी रोड पर एक बाइक के खंबे से टकराने से बाइक चालक सोनू की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार विशु गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें