फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कलश 1100, धर्मध्वजाएं 151... उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
करनाल के तरावड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत क​था से पूर्व शहर में निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर
विज्ञापन
करनाल/तरावड़ी। सिर पर सजे 1100 कलश, लहराती 151 धर्मध्वजाएं और हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम। शनिवार को तरावड़ी की सड़कों पर आस्था का नजारा दिखा। नई अनाज मंडी में 5 से 11 सितंबर तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


रमेश गुप्ता और परिवार की ओर से आयोजित कथा के शुभारंभ अवसर पर नगर खेड़े से शोभायात्रा शुरू हुई। राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड, मेन बाजार, करनाली गेट और सौंकड़ा पुलिया सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंची। इस दौरान यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


कथा के शुभारंभ से पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज नगर खेड़े पहुंचे। यहां उन्होंने रमेश गुप्ता, उनकी पत्नी संतोष गुप्ता, बेटे अमन गुप्ता और अन्य परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना की। कथा में विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, रमेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमन गुप्ता, नाथीराम गुप्ता, राकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, नरेश बंसल, प्रमोद बंसल, कृष्ण चंद सिंगला, गौरव दिल्ली, आशीष दिल्ली, योगेश सहारनपुर, संजय यमुनानगर, संदीप मेरठ आदि उपस्थित रहे।


दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का करें प्रयास : अनिरुद्धाचार्य
पहले दिन अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि मनुष्य को केवल अपने सुख और हित तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा और विवाह में सहयोग करना मानव सेवा का बड़ा कार्य है। उन्होंने सक्षम लोगों से ऐसी बेटियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

-
24 घंटे भंडारा, छह एंबुलेंस और सुरक्षा के इंतजाम

कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर 24 घंटे भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था और चिकित्सा शिविर के साथ करीब छह एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

करनाल के तरावड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शहर में निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर

करनाल के तरावड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शहर में निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें