फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल महाकुंभ के लिए 1100 खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
10.. ... .. .. ... कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के लिए ​खिलड़ियों का चयन लिया गया।
विज्ञापन
- कर्ण स्टेडियम में हुआ आयोजन, बारिश के कारण खुले में होने वाले ट्रायल तीन घंटे तक रुके
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभागिता के लिए कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और 2000 में से 1100 खिलाड़ियों का पहले चरण के लिए चयन हुआ। दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन बारिश ने भी खलल डाला। खेल के दौरान मैदान में पसीने से भीगे खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए बैग उठाकर दौड़ते नजर आए। ट्रैक और मैदान के भीगने के कारण करीब तीन घंटे तक ट्रायल रुके रहे।

इस बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग ओपन कैटेगरी में 26 खेलों में कराया जाएगा। खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम सहित विभिन्न स्थलों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ट्रायल हुए। बरसात के दौरान कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडों, जूडो, फेंसिंस आदि खेलों की ट्रायल हॉल में चलते रहे लेकिन एथलेटिक्स आदि कई खेल रुके रहे।
विज्ञापन


खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि खेल महाकुंभ इस बार पंचकूला में आयोजित हो रहा है। दो दिवसीय ट्रायल के बाद खेल मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। खेल महाकुंभ में दो खेल नौकायन व फेसिंग के राज्य स्तरीय मुकाबले 11 से 13 जुलाई तक कर्ण स्टेडियम में ही होंगे। इनमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग की श्रेणी में भाग लेंगे। जबकि इसी तिथियों में अन्य खेल मुकाबले पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे।



आज इन खेलों के होंगे ट्रायल

खेल महाकुंभ के लिए शूटिंग के लिए कौशिकी शूटिंग रेंजर कर्ण विहार, क्रिकेट के लिए सेक्टर-नौ क्रिकेट स्टेडियम, बैडमिंटन के लिए कर्ण स्टेडियम, फुटबाॅल के लिए कर्ण स्टेडियम, साइकिलिंग के लिए एनडीआरआई रोड, लान टेनिस के लिए कर्ण स्टेडियम, खो-खो के लिए कर्ण स्टेडियम व नेटबाल के लिए करनाल इंटरनेशनल स्कूल गांव सुभरी में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन




ट्रायल के परिणाम

पुरुष वर्ग : दौड़ में अर्व का दबदबा।

100 मीटर दौड़ : अर्व प्रथम, ईशु चौधरी द्वितीय, जयंत तृतीय।

200 मीटर दौड़ : अर्व प्रथम, कमलदीप द्वितीय, सदाशिव तृतीय।

400 मीटर दौड़ : जतिन प्रथम, सदाशिव द्वितीय, हर्ष तृतीय।

800 मीटर दौड़ : शुभम प्रथम, आदित्य द्वितीय, अनमोल तृतीय।

1500 मीटर दौड़ : विनय प्रथम, वंश द्वितीय, शबद तृतीय।

5000 मीटर दौड़ : अंकुश प्रथम, युवराज द्वितीय, देव तृतीय।

10000 मीटर दौड़ : मोहित पन्नू प्रथम, अनमोल द्वितीय, मोहित तृतीय।

3000 मीटर दौड़ : आर्यन प्रथम।

20 किलोमीटर वॉक रेस : साहिल प्रथम।

लंबी कूद : ईशू चौधरी प्रथम, मोहित द्वितीय, लकी तृतीय।

ट्रिपल जंप : अरुण प्रथम, कमल द्वितीय, अर्पण तृतीय।

शॉटपुट : लोकेश प्रथम।

डिस्कस थ्रो : अनिल कुमार प्रथम

भाला फेंक : पारस प्रथम।



- महिला वर्ग : दौड़ में लक्षिता, कूद में रिया छाई

100 मीटर दौड़ : लक्षिता प्रथम, प्रभजोत द्वितीय, रिया तृतीय।

200 मीटर दौड़ : कशिश प्रथम, मार्या द्वितीय, मुस्कान तृतीय।

400 मीटर दौड़ : लक्षिता प्रथम, काजल द्वितीय, हसीना तृतीया।

800 मीटर दौड़ : काजल प्रथम, मानवी द्वितीय, वर्षा तृतीय।

1500 मीटर दौड़ : प्रियांशी प्रथम, फ्रूटी द्वितीय, वानी तृतीय।

5000 मीटर दौड़ : आरती प्रथम, नैंसी द्वितीय, मानवी तृतीय।

1000 मीटर दौड़ : मानसी प्रथम, अंजली द्वितीय, प्रिया तृतीय।

20 किमी. वॉक रेस : रिया प्रथम, सोनम द्वितीय, वंशिका तृतीय।

लंबी कूद : रिया प्रथम, अंजली द्वितीय, प्रिया शर्मा तृतीय।

ट्रिपल जंप : नम्रता प्रथम, पलक द्वितीय।

भाला फेंक : कशिश प्रथम, सलोनी द्वितीय

10.. ... .. .. ... कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के लिए खिलड़ियों का चयन लिया गया।

10.. ... .. .. ... कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के लिए खिलड़ियों का चयन लिया गया।

10.. ... .. .. ... कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के लिए खिलड़ियों का चयन लिया गया।

10.. ... .. .. ... कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के लिए खिलड़ियों का चयन लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें