फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर से 11 तोले सोना और नकदी गायब, पत्नी ने पति पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सालवन गांव के एक मकान से 11 तोले सोना और एक लाख रुपये नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर चोरी का शक जताया है ऐसे में आरोपी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सालवन गांव के सुनील कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई शिव कुमार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर से 11 तोले सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर भाग गया है। आरोप है कि शिव कुमार ने वारदात से पहले अपनी पत्नी मीनू देवी को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसने चोरी की वारदात की। चोरी किए गए गहनों में पांच तोले सोना शिव कुमार की पत्नी मीनू देवी का और छह तोला सोना उनकी पत्नी कविता का था। जब उनकी सुबह नींद खुली तो देखा कि मीनू देवी बेहोश पड़ी थी और घर से गहने व पैसे गायब थे। मीनू देवी को शक था कि उसके पति शिव कुमार के बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में एक युवती से अवैध संबंध है। वह सारा सोना और नकदी लेकर उसी के पास गया है। पति के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। सालवन पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें