फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पालम कॉलोनी में 11 हजार वोल्टेज का तार टूटा

Thu, 11 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के वार्ड-1 की पालम कॉलोनी में बुधवार सुबह 8:30 बजे 11 हजार वोल्टेज का तार टूट गया। लोगों ने सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। करीब एक घंटे बाद नेवल सब डिवीजन के कर्मचारी पहुंचे और लाइन को दुरुस्त कर चालू किया। लोगों का कहना था कि पालम कॉलोनी की गली नंबर एक में पहले भी चार बार तार टूट चुका है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि करीब तीन साल पहले यहां तार टूटने से एक बच्चा झुलस गया था। गली के लोगों का कहना है कि जीवन ज्योति अस्पताल के पास इस क्षेत्र में बुधवार की सुबह ही नेवल सब डिवीजन के कर्मचारियों तार की मरम्मत कर जोड़ी थी लेकिन उनके जाने के बाद यह तार फिर से टूटकर गिर गई।

यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो संबंधित जेई को बोलकर इस लाइन को दुरुस्त कराएंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - सुनील कुमार, एसडीओ, नेवल सब डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें