फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों के लिए स्टूडेंटस ने एकत्रित किए 3

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। पुलवामा में हुए शहीदों के परिवारों की मदद के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियों ने आपसी व शहर के दुकानदारों के आर्थिक सहयोग से 38522 रुपये राशि एकत्रित कर गृह मंत्रालय द्वारा बनाए गए ऑनलाइन अकाउंट में जमा करवाकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। कालेज के रजिस्ट्रार डॉ. विकास मुद्गिल की प्रेरणा से विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयास की शहर में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

तुषार, प्रियरंजन सिंह, संजय, आकर्षित, गौरव, सतीश कुामर, रविकांत, अक्षय, मनीष और सौरभ आदि विद्यार्थियों ने बताया कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे जवानों द्वारा दी गई शहादत ने देशवासियों को झकझोर करके रख दिया है, राष्ट्र की इस कमी को पूरा कर पाना असंभव है। देश पर जान न्यौछावर करने वाले इन शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना देशवासियों के दिल में है। केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान की इस कार्यवाही को कड़ा जवाब दे। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार डॉ. मुदगिल व अमित गुप्ता, प्रवीन मित्तल व रविंद्र मेहरा आदि प्राध्यापकों के आर्थिक सहयोग एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों ने आपसी व विभिन्न दुकानदारों के सहयोग से 38522 रुपए की राशि एकत्रित हुई थी, जिसे आज गृह मंत्रालय द्वारा बनाए गए ऑनलाइन एकाऊंट %भारत के वीर’ में जमा करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें