फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिंगर प्रिंट से पहचान करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट के जरिए पहचान जुटाने की कोशिश में पुलिस
विज्ञापन

गांव सलारू के पास गड्ढे में मिले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव सलारू के पास गड्ढे में हाथपांव बंधे मिले व्यक्ति के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक इसके बारे में सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अब व्यक्ति के फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे, ताकि अगर उसका आधार कार्ड बना होगा तो उसकी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सलारू के पास गांव दरड़ की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे एक व्यक्ति को गला रेत कर उसके हाथ-पांव और मुंह बांध कर दो फीट के गड्ढे में दबाया हुआ था। शुक्रवार शाम को एक कुत्ते ने पैरों से उस गड्ढे को खोदकर मृतक का कान नोच लिया, जिससे मृतक का हाथ और सिर दिखाई देने लगे। इसके बाद एक किसान ने शव देखा और इसकी सूचना सरपंच को दी। बाद में पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बारे में रंबा चौकी प्रभारी बख्शा सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में सभी जगह पूछताछ की जा रही है। अभी मृतक के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिली है। मृतक को देखकर लग रहा है कि वह मजदूर है। डीसी कार्यालय से परमिशन लेकर सोमवार को मृतक के फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे, ताकि उसकी आधार कार्ड की डिटेल आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें