फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव सैदपुरा की महिला के खाते से निकाले 10 हजार

Fri, 03 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गांव सैदपुरा वासी सिमरन के बैंक खाते से 10 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सिमरन ने बताया कि उसका खाता यूनियन बैंक की मॉडल टाउन शाखा में है। 3 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें खाते से 10 हजार रुपये की निकासी की जानकारी दी गई थी। सिमरन के अनुसार उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही सुरक्षित था और उसका पिन नंबर भी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं पता था। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी को भी अपना एटीएम कार्ड या उससे जुड़ी जानकारी नहीं दी है फिर भी खाते से रकम निकल गई। घटना का पता चलते ही उसने तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दी। सिमरन ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी मेहनत की कमाई उसे वापस दिलाई जाए। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें