फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो माह से वेतन नहीं मिला 100 सफाई कर्मियों को वेतन

विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते सफाई कुर्मी मुकेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। सफाई कर्मचारियों को पिछले करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है। त्योहारों के सीजन में भुगतान अटकने से कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। नाराज सफाई कर्मी बुधवार को एकत्रित होकर बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी वे अपनी समस्या अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों मुकेश कुमार और सत्यवान ने बताया कि वे करीब दो माह से वेतन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। सफाई कर्मियों के अनुसार, घरौंडा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब 100 कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। ये कर्मचारी गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देते हैं। इसके बावजूद उन्हें मेहनताना पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें