फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 10 नए केस आए, 223 पर पहुंच आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में लगातार डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को भी डेंगू के 10 केस आए हैं। करनाल के साथ कुंजपुरा और निसिंग में भी डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। करनाल में अब तक डेंगू के 120 केस, कुंजपुरा में 26, निसिंग में 23 और इंद्री में 20 डेंगू के केस मिल चुके हैं। असंध में 7, नीलोखेड़ी में 5, तरावड़ी में 8, घरौंडा में 12, बल्ला में भी 2 डेंगू के केस आ चुके हैं। जिले में डेंगू के केसों का आंकड़ा 223 तक पहुंच गया है। डेंगू ने पहले ही तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब चार साल का रिकार्ड भी टूटने वाला है।
जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं उसी तरह प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ती जा रही है। नागरिक अस्पताल में ब्लड सेंटर में रोज प्लेटलेट्स के छोेटे पैक की रिमांड 40 तक आ रही है। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 60 के करीब छोटे पैक की मांग आ रही है। जंबो पैक की मांग भी करीब 10 तक आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3892 घरों को जारी हो चुका नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 358353 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा की जांच की है। इनमें से 6589 घरों में डेंगू के लारवा मिले हैं और 3892 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। फिर भी डेंगू के लारवा घरों और दफ्तरों में मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए घरों और दफ्तरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू का लारवा न पनपने दें। नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर के कई इलाकों में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें