फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाकर 31 को युवा देंगे एकता का संदेश : डीसी

Thu, 30 Oct 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 6 बजे चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर छोटू राम चौक, ढांड रोड, सावित्री बाई फुले चौक, लाला चरण दास मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हजारों की संख्या में युवा भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और सरदार पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए योगदान को स्मरण करने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और नागरिकों से अपील की कि वे भाग लें और एकता, की भावना को सशक्त करें। उन्होंने कहा कि कैथल के युवा एकता के प्रतीक हैं। रन फॉर यूनिटी में उनकी भागीदारी सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें