फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में तीन की गई जान

Wed, 29 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : सोनवा तालाब में सूर्यदेव की पूजा करती महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी/गुहला-चीका (कैथल)।  पूंडरी-ढांड रोड पर गांव म्योली के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग छठ पर्व मनाने कुरुक्षेत्र जा रहे थे। उधर, गुहला चीका के खरौदी गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बलराज नगर कैथल निवासी चार युवक, जो प्रवासी मजदूर थे, किराये पर कार लेकर कुरुक्षेत्र में छठ पर्व मनाने जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब उनकी कार (नंबर एचआर 54 सी 9257) म्योली गांव के पास रजबाहे के तीखे मोड़ पर पहुंची तो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया और सफेदे के पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


इस हादसे में कार चला रहा 20 वर्षीय साहिल और उसके पीछे बैठे 38 वर्षीय रंजीत की मौत हो गई। अन्य तीन सवार रामबाबू, नीतिश और हैदर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि हादसा सुबह लगभग चार बजे हुआ। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, गुहला-चीका में गांव खरौदी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पटियाला (पंजाब) से कैथल में अपने रिश्तेदारों से मिलने आ रहे थे।

जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही वे गांव खरौदी के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां को गंभीर हालत में पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिकायतकर्ता जगरूप सिंह, जो मृतक का मामा है, ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा बसंत सिंह अपनी मां केलो देवी के साथ दोपहर को पटियाला से निकला था। हादसा करीब 3:30 बजे गांव खरौदी के पास हुआ। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन और चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


कंपनी में हेल्पर था बसंत ः जगरूप सिंह ने बताया कि बसंत सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। वह लुधियाना की एक निजी कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करता था। परिवार में एक भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें