फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ ही खेलों में रुचि ले युवा वर्ग : एसपी

Tue, 03 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त मुहिम तहत पुलिस टीमों की ओर से लगातार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते हैं कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। नशा समाज को खोखला कर रहा है।

इसी मुहिम तहत डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में एसआई कर्मबीर, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल तथा एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील, एसपीओ प्रदीप कुमार की दो नशा जागरूक टीमें बनाई गई है। यह टीमें गांव गांव जाकर आमजन सहित युवाओं को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशा ना करने के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा, जो देश के भविष्य है। एसपी ने कहा कि युवा वर्ग पढ़ाई व खेलों में रुचि लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देकर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत कराना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। आमजन भी नशा मुक्त अभियान में अपना योगदान दें। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना डायल 112 पर पुलिस विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करें।





———————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें