फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे की लत से दूर रहें युवा ः रामजी लाल

Thu, 06 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित नए रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। सचिव रामजी लाल ने प्राथमिक चिकित्सा ग्रहण कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इस लत से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्हें नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई।

उन्होंने बताया कि हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं पर निर्भर होता है, अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। नशीली दवाओं की लत से तात्पर्य हानिकारक पदार्थो को लेने से है जो किसी व्यक्ति के मस्तिष्क के कार्यों और व्यवहार को प्रभावित करते है।
विज्ञापन


उन्होंने हानिकारक दवाओं में कोकीन, हेरोइन, दर्द निवारक, निकोटीन आदि पर भी चर्चा करते हुए कहा कि इनकी लत निर्णय लेने और स्मृति सहित मानसिक अनुभूति को प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते है, वे शराब, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का नशा करते है। इनका नशा हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है और वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की वे नशे जैसी कुरीति को समाज से खत्म करने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई कि वे कभी नशीले पदार्थों का सेवन नही करेंगे एवं दूसरे लोगों को भी सेवन करने से रोकेंगे।

इस मौके पर उप अधीक्षक पवन कुमार, डॉ. बीरबल दलाल, रामपाल मौजूद रहे।
नशे के आदी व्यक्तियों को चिह्नित कर करा रहे काउंसलिंग
कलायत/कैथल। पुलिस की जागरूकता टीम ने बुधवार को नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत खरक पांडवा, बुढाखेड़ा, चंदाना व मानस गांव में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही जानकारी दी कि नशे के आदी व्यक्तियों को चिह्नित कर पुलिस उनकी काउंसलिंग करवा रही है।

इस टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी कि कैथल पुलिस लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसके तहत नशे के आदी व्यक्तियों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग कर उनका आत्मविश्वास लौटाने का काम कर रही है। साथ ही उनका नशा छुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नशा तस्करों पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कहा कि मुहिम को सफल बनाने के लिए सहयोग आवश्यक है। हर घर तक पुलिस का यह जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए आमजन भी अपने परिवार व आस पड़ोस में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। महिलाएं नशा मुक्त समाज बनाने में अहम रोल अदा कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें