संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त समाज की दिशा में चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कैथल खंड के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम ने जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। अभियान की अगुवाई डीएसपी कुलदीप बेनीवाल कर रहे हैं। उनके साथ एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और प्रदीप कुमार की टीम भी इस जनजागरण में शामिल रही।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे अपराध, घरेलू हिंसा, बेरोजगारी और बीमारियों में वृद्धि होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई और खेलों में ध्यान लगाकर खुद को व्यस्त रखें और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
पुलिस टीम ने इस दौरान नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनके परिजनों को भी जागरूक किया और उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
एसपी आस्था मोदी ने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ चल रही
इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। यदि आपके क्षेत्र में नशा तस्करी या सेवन की कोई गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा व खेल के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करें, यही सच्चा राष्ट्र निर्माण है। नशे के खिलाफ खुद भी शपथ लेनी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। -आस्था मोदी, एसपी