फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातक में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू

Wed, 09 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में स्नातक कक्षाओं के लिए फिजिकल काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला की अध्यक्षता में दाखिला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर और ऑवरऑल इंचार्ज डॉ. विकास भारद्वाज ने संभावित विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


कॉलेज में बुधवार को आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। साथ ही, पहली और दूसरी मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


काउंसलिंग प्रक्रिया

n
दोपहर 12:30 बजे तक आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे, इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

n
सूची में चयनित अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को फीस भर सकेंगे।

n
10 जुलाई से नए आवेदन फॉर्म के लिए पोर्टल खुल जाएगा।

n
शेष बची सीटों के लिए मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी।

n
दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के लिए फीस भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई थी।

n
अब तक कुल 1051 विद्यार्थियों ने कराया दाखिला

n
अब तक आरकेएसडी कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 1051 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं, जिनमें 588 लड़के और 463 लड़कियाँ शामिल हैं।

n प्रातःकालीन सत्र में 908

n
सांध्यकालीन सत्र में 143 विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला लिया है।

यह रहेगा आगामी शेड्यूल



n
तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग की तिथि ः 09 जुलाई

n
पंजीकरण के पोर्टल दोबारा खुलेगा ः 10 जुलाई

n
100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग ः 11 से 17 जुलाई तक

n
100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग ः 18 से 24 जुलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें