संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव पट्टी खौत व गांव संगतपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाई गई और पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवार को गैस-सिलिंडर भी वितरित किए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की स्कीमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजपाल तंवर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में सबसे पहले विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रमों में विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई गई। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत देश बहुत तेज गति से विकसित होने की दिशा में अग्रसर है।
देश को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में विशेषकर युवा पीढ़ी का योगदान जरूरी है। युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बन कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर प्रवीण प्रजापति, विरेंद्र छौत, ओमप्रकाश, संदीप धारीवाल, अजायब गिरि, सुरजीत सैनी, प्रेम सिंह, रमेश कुमार, जोगी राम, रामनिवास, प्रताप सिंह व विरेंद्र मौजूद रहे।