फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय स्कूल चौशाला में युवा संसद का आयोजन

Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला में युवा संसद का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाकर सदन का माहौल जीवंत कर दिया।

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, एसएमसी प्रधान व सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राजनीति विज्ञान प्राध्यापक राम रतन ने निभाई, जिन्हें यह जिम्मेदारी डाइट कैथल ने सौंपी थी।
विज्ञापन


युवा संसद में सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी सकीना ने निभाई जबकि विपक्ष की कमान लखविंदर ने संभाली। विद्यार्थियों ने जज्बे के साथ कुशल नेताओं की तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सदन में शिक्षा का निजीकरण, जर्जर भवन, बढ़ते दुष्कर्म के मामले, ऑपरेशन सिंदूर सहित कई मुद्दे गूंजे। विपक्ष ने आक्रामक तेवर दिखाए तो सत्ता पक्ष ने तथ्यों के साथ जवाब दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की रूपरेखा मीनू रानी ने तैयार की। उनके साथ कमलेश देवी, मनोज लौहान, हरदीप सिंह व अन्य स्टाफ ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए शिक्षा विभाग की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें