फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आठ चयनित

Fri, 29 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाई। स्कूल ने बच्चों को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने बताया कि कैथल जिले के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में आरोही स्कूल के खिलाड़ी अव्वल रहे।
विज्ञापन


तैराकी में अरमान और अरमान की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों की तैराकी में काजल, निशु और महक नरवाल ने स्वर्ण पदक जीते। कराटे प्रतियोगिता में शुभम ने बाजी मारी। फुटबॉल में पायल और नैन्सी का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हुआ।

खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। अध्यापक और विद्यार्थी गर्व से उत्साहित हैं। डीपी मनु सहारण द्वारा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन से तैयार किया गया, जिसका नतीजा उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी कुमार मंगला ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां बच्चों के साहस, परिश्रम और अनुशासन का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें