फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो वाहनों की टक्कर में युवक घायल

Sun, 14 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव ग्योंग-कठवाड़ के बीच ढांड रोड पर दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पटियाला के गांव ढाबी टेकसिंह निवासी करण के रूप में हुई है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में घायल युवक के दोस्त की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के पटियाला के गांव ढाबी टेकसिंह निवासी संदीप ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री है। दो दिन पहले वह अपने दोस्त करण के साथ कार में निजी कार्य से गांव खनौदा जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वे ढांड रोड पर गांव ग्योंग और कठवाड़ के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक पिकअप बोलेरो के चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक यू-टर्न ले लिया। इससे दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप बोलेरो का चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में करण को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा टक्कर में शिकायतकर्ता की कार को नुकसान हुआ है। संदीप ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें