फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेलारूस में बंदराणा के युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/कैथल। बंदराणा गांव से विदेश में अच्छा पैसा कमाने गए 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने औंगद निवासी एजेंट पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना से पूरा गांव सदमे में है।

परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विशाल पांच दिसंबर 2023 को आर्मेनिया गया था। वहां जाकर वह काम पर लग गया और पैसे कमाने लगा था। इसी दौरान औंगद जिला करनाल निवासी एजेंट, जो इस समय इटली में है। उससे जर्मनी भेजने के लिए साढ़े सात लाख में सौदा तय हो और यह राशि परिजनों को औंगद में सौंप दी। इसके बाद एजेंट ने विशाल को आर्मेनिया से जर्मन जाने के लिए बुलाया और बेलारूस में रख लिया। वहां विशाल की परिजनों से छह अगस्त को बात हुई। उसने टांग में चोट लगने की बात बताई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, सात अगस्त को फिर परिजनों ने विशाल से बात की। चोट ज्यादा लगने की जानकारी मिलने पर कहा कि वह वापस घर आ जाए लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि सात अगस्त को उनकी अपने लाल से यह आखिरी बात हो रही है। इसके बाद से परिजनों की विशाल से कोई संपर्क नही हो सका। उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी।

परिजनों का कहना है कि 22 अगस्त को पुलिस उनके घर आई और उसके पासपोर्ट व आधार कार्ड दिखाते हुए पहचान करवाने के बाद कहा कि आपके बेटे विशाल की विदेश में मौत हो चुकी है। यह बात सुनते ही परिजन सदमे में आ गए। घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। परिजनों की प्रशासन से मांग है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे विशालको औंगद निवासी एजेंट ने मारा है। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। विदेश में बेटे को इसलिए भेजा था कि वहां जाकर पैसे कमाएगा। इससे परिवार की गरीबी देर होगी। पैसे भी गए बेटा भी नहीं रहा। मृतक विशाल के माता पिता मजदूरी का काम करते है। विशाल से छोटा भाई छठी कक्षा में पढ़ता है। मामले में ग्रामीण शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैथल से मिले तथा आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें