फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये

Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव मालखेड़ी के युवक से इंग्लैंड भेजने के नाम पर पांच लोगों ने 12 लाख रुपये ठग लिए। मालखेड़ी निवासी राहुल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मालखेड़ी निवासी राहुल ने बताया कि उसकी जींद के अरुण के साथ दोस्ती थी। अरुण ने उसे कहा कि उसका एक दोस्त कर्ण जींद में युवाओं को बाहर भिजवाने का काम करता है। इस पर उसने अपने भाई गौरव को इंग्लैंड में भिजवाने की बात कही तथा 14 लाख रुपये में उनका सौदा तय हो गया। इसके बाद उसने अरुण को डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए और 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से दे दिए। इसके उलावा एक आढ़ती के पास साढे 13 लाख रुपये रख दिए। सौदा में तय हुआ कि जब उसका भाई विदेश पहुंच जाएगा तो यह राशि आढ़ती के पास से उठा लेंगे। शिकायत करने वाले ने बताया कि कैंसर से उसके पिता की हालत खराब होने के कारण वह आढ़ती से डेढ़ लाख रुपये ले आया था और आढ़ती के पास इस समय उनकी 12 लाख की राशि बकाया है। जब उसने आढ़ती से अपनी राशि वापिस मांगने की बात की तो आरोपी ने राशि देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाए है कि आरोपियों ने विदेश भी उसे नहीं भेजा। सदर थाना एसएचओ रमेश ने बताया कि पुलिस ने मामले में जींद निवासी करण, जींद निवासी अरुण, मालक उर्फ जसदीप, सोनू कुमार तथा साहब सिंह के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें