फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कथित 25 लाख वोटों की चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवाकर को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नवग्रह चौक पर नारेबाजी कर रोष जताया और चुनाव आयोग का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता कैथल के हरियाणा शहीदी स्मारक से रोष मार्च निकालते हुए नवग्रह चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो। इस प्रदर्शन में विशेष तौर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला, गुहला से विधायक देवेंद्र हंस और पुंडरी से पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला शामिल हुए। वोट चोरी के मुद्दे पर यह प्रदर्शन केवल कैथल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में फैल चुका आंदोलन है। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व चेयरमैन व पार्षद रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र रांझा, महेश गोगिया, पीएल भारद्वाज, कांग्रेस सैल जिलाध्यक्ष जोरा सिनंद, एससी सैल ज़िलाध्यक्ष लख्मी पबनावा, युवा जिलाध्यक्ष कवीश मिड्डा, युवा हलकाध्यक्ष अरुण राणा, जोगिंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं न भाजपा सरकार पर साधा निशाना : इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में लोकतंत्र को गिरवी रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं गुहला के विधायक देवेन्द्र हंस ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शोषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में हर घर तक जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करेगी। पूर्व सीपीएस सुल्तान जड़ौला ने कहा कि भाजपा अब जनता का विश्वास खो चुकी है। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ने भाजपा सरकार व चुनाव आयोग पर हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी करने का आरोप लगाया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें