फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्दन धड़ से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सुभाष नगर के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में कलायत के गांव रामगढ़ पांडवां निवासी 29 वर्षीय युवक रामदिया की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक के शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान रामदिया के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। जीआरपी पुलिस के अनुसार युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें