फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में हाबड़ी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी से हाबड़ी रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के सामने मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में हाबड़ी निवासी रामफल ने बताया कि वह पूंडरी में ट्रैक्टर मिस्त्री के रूप में कार्य करता है। बताया कि वे चार भाई बहन हैं जिनमें वह सबसे बड़ा है। उसका भाई ईश्वर सबसे छोटा है। वह ओम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल फतेहपुर-पूंडरी नर्सिंग स्टाफ में प्राइवेट नौकरी करता था। 22 फरवरी को उसका भाई ईश्वर सिंह अपनी बाइक से हाबड़ी लौट रहा था। वह उसके पीछे बाइक पर आ रहा था। जब वे हाबड़ी में इंडेन गैस एजेंसी के सामने पहुंचे तो तेज गति से चला रहे एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। वह अपने घायल भाई को लेकर कैथल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

22 फरवरी को था बेटे का जन्मदिन था
मंगलवार को ईश्वर के बेटे का जन्मदिन था। जिसके कारण वह घर समय पर पहुंचना चाहता था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। वह ऐसी यात्रा पर चला गया, जहां से कोई वापस लौट कर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें