फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 08 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। सोलू माजरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय पंकज की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव क्योड़क से निजी कार्य से ढांड जा रहे थे।

सत्संग भवन के पास वे हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, वहां पर अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तुरंत दोनों को सड़क किनारे किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जबकि सतेंद्र का इलाज जारी है। पंकज क्योड़क गांव का निवासी था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि पंकज खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन


डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ढांड पुलिस जांच कर रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक ने मोटरसाइकिल पर हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे दुर्घटना की गंभीरता बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें