फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 31 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड पर गांव किठाना और गुलियाना के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव देवबन निवासी अक्षय के रूप में हुई है।

राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार, अक्षय रात के समय पेगा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव देवबन लौट रहा था। जैसे ही वह जींद-कैथल रोड पर किठाना और गुलियाना गांव के बीच मंदिर के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उसने हेलमेठ भी पहना हुआ था।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों को भी सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच गए।

परिजनों के अनुसार, अक्षय ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। वह परिवार की खेतीबाड़ी में भी सहयोग करता था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन


इस संबंध में राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें