फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान से डेढ़ लाख रुपये और सामान चोरी

Fri, 31 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर बाईपास के नजदीक स्थित एक मकान से चोर डेढ़ रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक भरथू निवासी जींद रोड कैथल ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर को वह परिवार सहित घर से बाहर गया था। घर पर ताला लगाकर गया था, लेकिन जब अगले दिन वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब एक लाख 40 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी करके ले गए। भरथू ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुई नकदी की बरामदगी की मांग की है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें