फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेहा बस्ती के पास युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पटियाला रोड पर डेहा बस्ती के पास एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। शिकायतकर्ता चीका निवासी मोनू राम ने विजय, राहुल, गुजराती, दर्शना और तीन से चार अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीटाई के दौरान उनके कान में लगी मशीन और करीब 10 हजार रुपये से भरा पर्स भी मौके पर गिर गया। पुलिस को दी शिकायत में मोनू राम ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात करीब 2:15 बजे डेहा बस्ती के पास पटियाला रोड पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन्हें चोटें मारीं। इस दौरान उनके कान में लगी मशीन और पर्स गिर गया जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 31 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें